मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

Advertisements

सरायकेला : जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में रामचंद्रपुर के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति मुख्य मार्ग पर अचेत हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मृतक की पहचान को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में उसकी पहचान संदीप महापात्र के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था। वर्तमान में वह गम्हरिया थाना के पास किराए के मकान में रह रहा था और निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।

संदीप मुख्य मार्ग पर किस तरह गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के सही कारणों की जानकारी चिकित्सकीय जांच और आगे की पुलिस कार्रवाई के बाद सामने आ सकेगी।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा में ड्रोन से निगरानी, 24×7 कंट्रोल रूम और पंडालों के सत्यापन के निर्देश

You may have missed