यहां भ्रष्टाचार की हद है: कबाड़ बोलेरो के नम्बर पर डीजल-पेट्रोल खरीद अपने विभाग को ही लूट रहे स्वास्थ्यकर्मी, गम्हरिया स्वास्थ्य केन्द्र में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार के मामले आ रहे सामने, क्वार्टर को किराये पर लगाकर वसूला जा रहा पैसा, अब बंद पड़ी जर्जर बोलेरो के नम्बर पर डीजल और पेट्रोल की हो रही खरीदादरी, अकाउंटेंट की मिली भगत से जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रहे गम्हरिया स्वास्थ्यकेन्द्र के अफसर…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी बोलरो…

आदित्यपुर:- गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में भ्रष्टचार ही भ्रष्टाचार है। यहां अफसर, स्वास्थ्यकर्मी सब एकदुसरे से मिलकर अपने ही विभाग को लूटने में लगे हुए है, इन मामलों पर सिविल सर्जन की तो छोड़ दें जिले के उपायुक्त की भी नजर नहीं जा रही है। हम एक ऐसे मामले का उजागर करने जा रहे है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाऐंगे कि किस प्रकार से टैक्सपेयर के पैसे भ्रष्टाचार की आग में झोंककर स्वास्थ्यकेन्द्र के अधिकारी अपनी जेब को गर्म कर विभाग को वाट लगा रहे है। गम्हरिया स्वास्थ्यकेन्द्र में बीते कई वर्षो से एक जर्जर बोलेरो जो कि मृत अवस्था में स्वास्थ्यकेन्द्र में पड़ा हुआ है। उसी बोलेरो के नाम पर यहां कार्यरत अकाउंटेंट डीजल और पेट्रोल खरीददारी की पर्ची काट रहे है। स्वास्थ्यकेन्द्र के विशवसनीय सुत्रों ने बताया कि इस गाड़ी के नाम पर खरीददारी होनेवाला डीजल और पेट्रोल यहां के अधिकारियों के निजी वाहनों में उपयोग हो रहा है। सुत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार का यह खेल बीते पांच वर्षो से इस सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में चल रहा है। जो भी अधिकारी कर्मचारी आते है इस भ्रष्टाचार के खेल का अंग बनकर इसे शिष्टाचार में तब्दील कर देते है। सुत्रों की माने तो तेल खरीद में गोलमाल कर इन भ्रष्ट अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को अबतक करीब तीन लाख रूपये का चुना लगा चुके है। यहीं नहीं स्वास्थ्यकेन्द्र के कर्मी अपनी गाड़ियों को इस्तेमाल कर विभाग से किराया भी वसूल लेते है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में नीचे से उपर तक सभी भ्रष्टाचार के खेल में लीन है। अब इस खुलासे के बाद देखना है कि इनपर आगे क्या कार्रवाई होती है। इधर केन्द्र के अकाउंटेंट का कहना है कि गलती से गाड़ी का नम्बर लिखा गया होगा, कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हालांकि लोक आलोक के पास मौजूद बिल भ्रष्टाचार की कलई खोल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बालाजी ऑटोमोबाईल से हो रहा है इंधन की खरीददारी

See also  हनीट्रैप के शक में युवती गिरफ्तार, हत्या की साजिश में आतंकी कनेक्शन से सनसनी
खड़ी बोलरों के गाड़ी नंबर पर बिल…

सरकारी अस्पताल गम्हरिया के नाम पर गम्हरिया स्थित बालाजी ऑटोमोबाईल से गाड़ी की इंधन की खरीददारी हो रही है। गाड़ी संख्या जेएच01क्यू1273 (बोलेरो) के नाम पर इस पेट्रोल पंप से इंधन की खरीददारी हो रही है। हैरत की बात है कि बंद पड़ी जर्जर बोलेरो जो कि एक डीजल गाड़ी है। उस गाड़ी के नाम पर पेट्रोल भी खरीदा जा रहा है।

पूर्व प्रभारी प्रमिला कुमारी के कार में भरी जाती थी पेट्रोल

बिना गाड़ी नंबर का लिया गया पेट्रोल…

इधर नाम नहीं छापने की शर्त पर सुत्रों ने बताया कि इस बड़े खेल में अकाउंटेंट के साथ मिलकर पूर्व प्रभारी प्रमिला कुमारी अपने निजी वाहन में स्वास्थ्यकेन्द्र के नाम की पर्ची पर पेट्रोल भरा लेती थी। इस बात को लेकर पेट्रोल पंप के अधिकारियों से पुछा तो वहां से बताया कि कि हम केवल पर्ची देखकर पेट्रोल दे दिया करते है। इसमें जो गाड़ी नम्बर पर बिल बनाने का आदेश मिलता है उसी पर बनाते है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed