जनवरी 2026 में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई: अब नए साल को शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में फैंस अभी से जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों के इंतजार में बैठे हैं। जनवरी 2026 में सिर्फ एक ही फिल्म सब पर भारी पड़ सकती है।अब अपने फेवरिट स्टार को स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है। जनवरी का महीना शुरू होते ही ऑडियंस के लिए मनोरंजन का पिटारा खुल जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

द राजा साब
इस महीने की शुरुआत प्रभास की फिल्म द राजा साब से होने वाली है. ये फिल्म 8 या 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास की पैन-इंडिया अपील को देखते हुए यह हिंदी ऑडियंस के लिए भी एक बड़ी रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी विलेन के अवतार में दिखाई देंगे.

चथा पचा: द रिंग ऑफ राउडीज
11 जनवरी 2026 को एक और फिल्म ‘चथा पचा: द रिंग ऑफ राउडीज’ भी रिलीज होने जा रही है। फिलहाल, इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अवेलेबल नहीं है.

ह्यूमन कोकीन
15 जनवरी 2026 को ह्यूमन कोकीन नाम की फिल्म आने की खबर है। रिलीज डेट सामने होने के बावजूद, इसके कलाकारों और कहानी के बारे में अधिक जानकारी मौजूद नहीं है.
बॉर्डर 2
गणतंत्र दिवस के खास मौके से ठीक पहले, 22 जनवरी 2026 को सनी देओल की वॉर-ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। यह 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जिसके लिए ऑडियंस का जोश आसमान पर है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!