16 जुलाई से लापता युवती का सुराग नहीं, अपनी पत्नी को खोजने के लिए पति खा रहा दर-दर की ठोकरें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गाजियाबाद : 16 जुलाई को एक युवती लापता हो गई। युवती के लापता होने के बाद से ही महिला का पति अपनी पत्नी को खोजने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन आज तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कवि नगर क्षेत्र की मानसरोवर पार्क कॉलोनी से 16 जुलाई को एक युवती नेहा लापता हो गई है। जिसकी युवती के पति सुमित द्वारा काफी खोज खबर करने के बाद भी कोई पता नहीं लग पाया है।
सुमित द्वारा जानकारी दी गई कि
जब उनकी पत्नी लापता हुई तो उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना भी थी और थाना कविनगर में जाकर एक तहरीर भी लिखित रूप में दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुमित ने पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई इस मामले नहीं की है।
सुमित ने बताया कि मेरी पत्नी 6 महीने की गर्भवती है और बीमार भी रहती है, इस वजह से मैं काफी परेशान व चिंतित भी हूं। 10 दिन पूरे होने के बाद भी मेरी पत्नी की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही है, नाही पुलिस मेरी कोई मदद कर रही है।
मैंने अपनी रिश्तेदारी, दोस्ती आदि सभी में जहां-जहां भी मुझे लगता था मैंने फोन करके मालूम कर लिया है लेकिन कहीं से भी मुझे मेरी पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

सुमित ने यह भी बताया कि मेरा मेरी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा या कोई कहासुनी भी किसी प्रकार की नहीं हुई है, जिस कारण मुझे लगता है की मेरी पत्नी के किसी जानकार ने या दोस्त ने उसे बहला-फुसलाकर या डरा धमका कर उसका अपहरण कर लिया है, जिससे मुझे अनहोनी की आशंका है। सुमित ने पुलिस प्रशासन से यह गुहार लगाई है कि मेरे इस मामले में लापरवाही ना की जाए और जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन ठोस कदम उठा कर उचित कार्रवाई करें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed