Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- इस समय सबसे ज्यादा सैलानी पहाड़ी से गीर रहे झरने के पास पिकनिक मनाने के लिए लोग जा रहे हैं। उसी दरमियां बहुत बड़ा हादसा भी हो जा रही है। वैसे ही एक घटना सामने आई है। कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 की एक युवक की झरने की कुंड में डूब जाने से मौत हो गई। मृतक कोचस वार्ड नंबर 6 के प्रेम प्रकाश उम्र 17 वर्ष पिता संतोष राय के रूप में पहचान हुई है। उसके दोस्तों के मुताबिक जब हम लोगों ने सगाई के बहाने तुतला भवानी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। जब प्रेम प्रकाश ने झरने की कुंड की तरफ नहाने के लिए गया तो झरने की जल स्तर बढ़ गई और झरने के आगोश मे चला गया। उसके साथ साथ दो अन्य साथी भी तेज धार में बहने लगे तभी वहां पर मौजूद लोगों ने उन लोगों को बचाया। मगर प्रेम प्रकाश का पता नहीं चल पाया। मृतक के परिजन ने मृतक के शव नहीं मिलने पर घर को वापस आए। उन्होंने कहा 2 दिन बाद मेरे बेटे की शव स्थानीय प्रशासन की काफी खोज बीन के बाद भी नहीं मिल पाया। वही गांव मातम छाया हुआ है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आज शुरू हुई BCECE परीक्षा, इंजीनियरिंग और मेडिकल एडमिशन के लिए लाखों छात्रों की परीक्षा में जुटान

You may have missed