श्रीलंका के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्रीलंका:श्रीलंका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा के बड़े भाई दम्मिका को देश के भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने गिरफ्तार किया था लेकिन सोमवार को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। भ्रष्टाचार जांच आयोग (सीआईएबीओसी) ने बताया कि 63 वर्षीय दम्मिका को 2017 में सरकारी संस्था सीलोन पेट्रोलियम कार्पोरेशन (सीपीसी) द्वारा कच्चे तेल की खरीद में गलत निविदा प्रक्रिया के लिए गिरफ्तार किया गया था।वह उस समय इसके अध्यक्ष थे। सीआइएबीओसी ने कहा कि दम्मिका के अनुचित प्रभाव के कारण सीपीसी को 80 करोड़ श्रीलंकाई रुपये का नुकसान हुआ था। सीआइएबीओसी ने कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि दम्मिका के छोटे भाई अर्जुन को इस मामले में दूसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया है। अर्जुन को गिरफ्तार नहीं किया जा सका क्योंकि वे विदेश में हैं।रणतुंगा भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की सरकार द्वारा चलाए जा रहे व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है. दिसानायके सरकार ने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का वादा किया था.गौर करने वाली बात यह भी है कि रणतुंगा परिवार के एक और भाई, प्रसन्न रणतुंगा, को हाल ही में बीमा धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. प्रसन्न रणतुंगा पूर्व पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और उन पर पहले भी जबरन वसूली जैसे मामलों में दोष सिद्ध हो चुका है. इन घटनाओं ने रणतुंगा परिवार को एक बार फिर विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed