नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  झारखंड के जमशेदपुर शहर स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रांगण में 23 जून 2025 को विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह और विशेष अतिथि के रूप में झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और वर्त्तमान में उड़ीसा सरकार में शिक्षण सलाहकार के रूप में कार्यरत प्रो. डॉ. शुक्ला मोंहती उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोईज़ अशरफ़ के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के अन्य अकादमिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के वार्षिक अकादमिक रिपोर्ट को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया और परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और परीक्षा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के मंगल भविष्य की कामना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य से हुआ, जिसके पश्चात माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत साईं वंदना के माध्यम से ईश्वर का आह्वान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को दीक्षांत संकल्प दिलवाया गया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन वक्तव्य के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए दीक्षांत समारोह के महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, जब हम इस संस्थान खोलने की योजना पर काम कर रहे थे, तब हमने देखा कि बहुत से बच्चे संसाधनों के अभाव में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मेधावी छात्र शिक्षण क्षेत्र की आधारभूत अवसंरचनाओं की कमी की वजह से पलायन कर रहें हैं। इन्हीं दो कारणों के वजह से नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। आज हमारे लिए यह अत्यंत ही सम्मान का विषय है कि आज इस विश्वविद्यालय में कुल 8000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की इस दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज विश्वविद्यालय के प्रांगण से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी संकायों के 2023 और 2024 वर्ष के 1500 से अधिक विद्यार्थियों को आज दीक्षांत समारोह के इस मंच से डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है।

See also  JPSC विवाद में छात्रों का उग्र तेवर, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

युवाओं की ऊर्जा और शिक्षा का समुचित उपयोग देश को सशक्त बनाने में होना चाहिए: गिरिराज सिंह

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, युवाओं की ऊर्जा और शिक्षा का समुचित उपयोग देश को सशक्त बनाने में सहायक होगा। हर एक विद्यार्थी को इतना काबिल बनना चाहिए कि वह नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बने।

यह दीक्षांत समारोह न केवल विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि यह विद्यार्थियों के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी बना। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed