प्रतिनिधियों का कार्यकाल छह माह या हो चुनाव अजय गांधी

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):-पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री एवं बिक्रमगंज प्रखंड विकास समिति (पंचायत समिति) के सदस्य श्री अजय गाँधी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री,बिहार सरकार से त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 माह बढाए जाने की मांग की हैं। श्री गाँधी ने कहा की त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं एक संविधान के तहत कार्य करती हैं और उनके सदस्य जनता द्वारा चुने हुए संवैधानिक प्रतिनिधि होते हैं।अतःउन्हें नजरअंदाज कर उनके अधिकारों को अफसरों के हाथों सौंप देना,संवैधानिक दृष्टि से उचित नहीं होगा,वो भी तब जब बिहार सरकार की ईवीएम द्वारा चुनाव कराये जाने की जिद के कारण समय पर चुनाव नहीं कराये जा सके,जबकि राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कराने की पूरी तैयारी थी।यहाँ यह उल्लेखनीय हैं कि पंचायत निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का 5 वर्षो का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा हैं। श्री गाँधी ने सरकार से यह मांग की कि सरकार या तो जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल मे 6 माह का विस्तार करें या तत्काल चुनाव की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का प्रभाव जब अपने चरम पर था, वैसी विकट स्थिति में जब विधानसभा चुनाव कराये जा सकते हैं,तो फिर जब कोविड-19 का प्रभाव वर्तमान मे काफी कम हो चुका हैं, तो फिर पंचायत चुनाव क्यों नहीं कराया जा सकता?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed