महुआडांड़ वन विभाग में नए वनपाल गुरु दयाल के पदस्थापन पर टीम ने जताया आभार

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : महुआडांड़ प्रखंड वन विभाग में नए वनपाल के रूप में गुरु दयाल सिंह के पदभार ग्रहण करने पर विभागीय कर्मियों एवं वन विभाग की टीम में उत्साह का माहौल देखा गया। टीम के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि गुरु दयाल सिंह के नेतृत्व में वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जंगलों की निगरानी कार्यों को और मजबूती मिलेगी। टीम ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से विभाग को नई दिशा मिलेगी तथा वन क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।इस अवसर पर विभागीय कर्मियों ने कहा कि महुआडांड़ का वन क्षेत्र प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर है, जिसकी सुरक्षा और संरक्षण सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नए वनपाल के आगमन से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण अभियान को मजबूती मिलेगी।वन विभाग की पूरी टीम ने गुरु दयाल सिंह को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रांची में दर्दनाक हादसा, कार तालाब में गिरी, 2 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed