‘धुरंधर’ के सीक्वल का नाम हुआ ‘धुरंधर: द रिवेंज’,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकरों से सजी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 46 दिन बाद भी टिकी हुई है। इस मूवी का दो महीने बाद दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसको लेकर फैंस अभी से ही एक्साइटेड हैं। अब इसके टाइटल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। साथ ही टीजर को सेंसर बोर्ड से कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है, उसके बारे में भी आइए बताते हैं।धुरंधर 2′ का नाम ‘धुरंधर द रिवेंज’ रखा गया है। साथ ही 19 जनवरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने फिल्म के सीक्वल के टीजर को हरी झंडी दिखा दी है, जिसका समय 1 मिनट से ज्यादा का है। साथ ही मूवी को A सर्टिफिकेट दे दिया गया है, जिसे ‘बॉर्डर 2’ के साथ दिखाया जाएगा।आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को थिएटर्स में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसका क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। जिसके टीजर के आने के बाद इंटरनेट पर दोनों के फैंस दो गुटों में बंट गए थे। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और दोनोंं का अलग कलेवर। अब देखना होगा कि किसकी चित होती है और किसकी पट।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ईडन गार्डन्स में ‘करो या मरो’ जंग, KKR के सामने प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद, MI की चुनौती से मचेगा बवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed