पीएचसी से आठ माह का एकलौता बच्चा हुआ चोरी ,सुना हुआ माँ का आँचल

Advertisements
Advertisements

नोखा /रोहतास (संवाददाता ):-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आठ माह का बच्चा महिला द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। इसकी सूचना जैसे मिली स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरु कर दिया।परिजनों द्वारा इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,नोखा थानाध्यक्ष को तुरन्त दी गई। अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना मंगलवार की शाम की है।उक्त महिला बंध्याकरण कराने पीएचसी में आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौडीहा निवासी देवलखि साह की पत्नी संजू देवी नोखा पीएचसी में बंध्याकरण कराने आई थी।इसी बीच आठ महीने के शिशु प्रिंस कुमार को उसकी नानी गोदी में खेला रही थी तभी एक दुपट्टे से बंधी चेहरा ढँक कर एक महिला आई। बच्चे को शांत कराने की झांसा देकर उसे बिस्कुट और चौकलेट  खिलाने लगी। मौके का लाभ देख महिला बच्चा लेकर भागने में सफल रही। आज आग की तरह पूरे बाजार में फैल गई। अस्पताल परिसर में पहली बार हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। नाती को हाथ से खो जाने पर नानी का रोते रोते बुरा हाल हो गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

See also  प्रेमिका और उसके पति ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी का सिर काटकर फेंका शव

You may have missed