मेडिकल छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुरू हुआ मेडिकल कॉलेज का सफर, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्य का शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पहले बैच के छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न. सर्वप्रथम साई बाबा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर और राष्ट्र गान गाकर छात्रों और अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. संचालन दीपिका कुमारी ने किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एडुकेशन में 27000 छात्र अध्ययनरत हैं. उनका सपना है कि उनके यहां गरीब और मेधावी छात्र शिक्षण ग्रहण कर समाज में योगदान दें. जिसको साकार करने के लिए ही उन्होंने यूनिवर्सिटी की स्थापना की. आज मेरे यूनिवर्सिटी में सामान्य शिक्षा के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा दी जा रही है. इसीलिए मैं अपने यूनिवर्सिटी के छात्रों को गार्जियन बनकर देखरेख करता हूं. उन्होंने छात्रों से कहा कि यहां आपकी हाई क्वालिटी की सुविधाएं मिलेंगी, केवल जरूरत है आपको मेहनत करने की. इसके साथ ही उनके द्वारा प्रिंसीपल डॉ के एन सिंह, यूनिवर्सिटी के एमडी विभा सिंह और कोर कमेटी के सदस्य मृत्युंजय झा, अरुण कुमार, तन्वीर आलम, लक्ष्मी, ज्योति और रजिस्ट्रार का भी स्वागत बुके देकर किया. इस कॉलेज का संचालन नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एडुकेशन के द्वारा किया जा रहा है. विशिष्ट अतिथि निराला सिंह ने कॉलेज के संस्थापक का आभार जताया और कहा कि एक ओर पूरी दुनिया युद्ध और महायुद्ध के लिए अस्त्र शस्त्र बना रहे हैं जबकि चेयरमैन एम एम सिंह लोगों को बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवा रहे हैं. प्रो डॉ नवीन कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और शिक्षण कार्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. प्रिंसिपल के एन सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों, एचओडी, प्रोफेसर एवं गैर शैक्षणिक कर्मियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस कॉलेज का रिजल्ट आपके कड़ी मेहनत और अनुशासन पर निर्भर करेगी. यहां जो भी छात्र अपना सपना पूरा करने आए हैं उनका सपना साकार होगा. उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की उपमा देते हुए छात्रों को उन्हीं के जैसा जुनून के साथ मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने को आह्वान किया. निदेशक विभा सिंह ने कहा कि आज हर्ष उल्लास का दिन है. छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से अपने माता पिता के सपना को साकार करें. समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दें. बता दें कि इस ट्रस्ट का पहला मेडिकल कॉलेज बिहटा पटना बिहार में संचालित है, आदित्यपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने का सपना कोरोना काल में देखा गया जो आज साकार हो गया है. यहां 100 सीट की अनुमति मिली है और सभी सीटों पर नामांकन भी पूरा हो चुका है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed