चार उपयाजक का पावन पुरोहिताभिषेक पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव प्रांगन में सम्पन्न


महुआडांड़: महुआडांड़ 11 मई सोमवार को पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव चर्च प्रांगन में एक दिव्य और भावपूर्ण वातावरण में चार उपयाजक का पुरोहिताभिषेक सम्पन्न हुआ। यह पावन अनुष्ठान बिशप थियोडोर मास्करेनहास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसमें 50 पुरोहित, हजारों धार्मिक जन, परिवारजन उपस्थित थे। प्रभु भोज समारोह सुबह 7 बजे पारंपरिक आदिवासी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आरंभ हुआ। अपने प्रवचन में बिशप थियोडोर ने पुरोहिताई के गहरे अर्थ पर प्रकाश डालते हुए सेवा, नम्रता और ईश्वर व उसके लोगों के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने नव अभिषिक्त फादर अजित कुजूर ग्राम चटकपुर, फादर बीरबल कुजूर चटकपुर, संजीवन खाखा ग्राम हामी और समीर तिग्गा ग्राम जरागी कुटूल गुमला से आग्रह किया कि वे यीशु के समान एक सच्चे चरवाहे बनें।विशेषकर गरीबों और वंचितों के लिए।फादर हाथों के रखे जाने और अभिषेक की प्रार्थना के बाद, पुरोहितीय वेशभूषा (स्टोल और चासुबुल) पहनाई गई, जो उनके नए उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इसके पश्चात उन्होंने अपने प्रथम मिस्सा बलिदान में भाग लिया और अपने माता-पिता, बिशप थियोडोर और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रथम आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे समारोह को आयोजन करने में गोठगांव पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर अशोक नागेशिया,, पल्ली के कैथोलिक सभा, महिला संघ, यूथ संघ और पूरे पल्ली के विश्वासी गण ने किया। इस पवित्र बेला में सोसायटी ऑफ इंडियन मिशनरी के मंच का संचालन फादर दिगेशवर भोगता ने किया।वही कोयल दल का नेतृत्व फादर और मदर्स तेरेसा, होलीकॉस की धर्म बहन ने किया।नावअभिशिक्त फादरों को उनके आने वाले जीवन की शुभकामनाएं सभी फादरों ने दी।। पूरे पल्ली में सुबह से ही लोगों में चहल पहल और जोश देखा गया। सात बजे पल्ली के माता पिता और भाई बहन उपयाजकों को नाचते गाते हुए मिस्सा के लिए स्वागत करते पवित्र वेदी तक लाऐ।जहां मां पिता और भाई ने विशप थियोडोर मस्कारेन्हास के हाथों में पवित्र कलीसिया की सेवा के लिए सौपा।पवित्र मिस्सा के बाद नये फादर और विशप के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं साथ कार्यक्रम में भाग लेकर सभी नये प्ररोहित को नये जीवन की शुभकांमनाये दी।कार्यक्रम को सफल आयोजन में प्रचार अमृत मिंज, काथलिक अध्यक्ष प्रभुदास मिंज, महिला संघ की सुमन ,पल्ली सिस्टर मुक्ता मिंज ,मरतियु कुजूर, अजित पाल कुजूर सहित कई अन्य धर्म विश्वासी का सहयोग रहा।



