बकरी चराने गई किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा:-झारखंड के चाईबासा से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां पांड्राशाली थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. घटना सोमवार शाम की है. हालांकि, मामला तब सामने आया जब किशोरी का शव मंगलवार को झाड़ियों से बरामद किया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए गांव के ही विजय सिंह बानरा और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताच शुरू कर दी है. घटना स्थल से पुलिस ने किशोरी का चप्पल, छाता और एक अन्य व्यक्ति के चप्पल के अलावा अंगवस्त्र बरामद किए है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दुष्कर्म के बाद हत्या कि आशंका
पांड्राशोली पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इधर, पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दी है. मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटी औक दो बेटे है. मृतका तीसरे नंबर पर थी. वह गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी. सोमवार को उसे बाजार जाना था इसलिए बेटी को बकरी चराने भेज दिया. शाम तक जब वह बकरी चराकर वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई. इस दौरान विजय सिंह ने उसे बताया कि उसकी बेटी को उसने कुछ लड़कों से बात करते देखा गया है. देर रात तक जब वह नहीं मिली को सभी घर वापस लौट गए. आज सुबह उसका शव बरामद किया गया.

About The Author

Thanks for your Feedback!