खरीदारी करने जा रहीं महिला से पर्स की छिनतई, अपराधी गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत आदर्शनगर फेज 1 निवासी शोभा घोष से बाइक सवार अपराधी ने पर्स की छिनतई कर ली. घटना सोमवार शाम की है. घटना के बाद शोभा ने मदद के लिए आवाज लगाई. पास ही मौजूद सोनारी थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से महिला का पर्स बरामद किया गया. पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम गोलू कुमार बताया और बताया कि वह साकची गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि महिला शाम को अपने घर से खरीददारी करने के लिए निकली थी. गेट से बाहर निकलते ही अपराधी ने उनके पर्स की छिनतई कर ली. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  31 अक्टूबर को टाटानगर से जुड़ी तीन ट्रेनों के समय में बदलाव, एक ट्रेन आद्रा तक चलेगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed