राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, 3 और 5 नवंबर को होगा ठहराव

Advertisements

बहरागोड़ा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 3 नवंबर को बहरागोड़ा आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपने गृह राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर जाने के दौरान राष्ट्रपति बहरागोड़ा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में कुछ समय विश्राम करेंगी और वहीं दोपहर का भोजन भी करेंगी। शुक्रवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब, उपायुक्त राजीव रंजन कुमार और डीएफओ शबा आलम ने अधिकारियों की टीम के साथ गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 3 नवंबर को राष्ट्रपति दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा एयरबेस पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग के जरिए बहरागोड़ा होते हुए रायरंगपुर जाएंगी। वहीं, 5 नवंबर को दिल्ली वापसी के दौरान भी बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उनका ठहराव प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान गेस्ट हाउस परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होने देने पर जोर दिया। मौके पर बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed