युवा नेत्री के नेतृत्व में मलियाबाग में दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया गया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-मालियाबाग चौक पर शुक्रवार को कुशवाहा युवा संगठन के द्वारा युवा नेत्री मानती मौर्या के नेतृत्व में विरोध मार्च करते हुए सम्राट अशोक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कवि दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक आधुनिक, गणतांत्रिक स्वतंत्र भारत का संवैधानिक प्रतीक हैं। जिनके चक्र और स्तंभ से देश की पहचान होती है। सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने वाला दया प्रकाश सिन्हा घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत युवा कुशवाहा परिषद के द्वारा दया प्रकाश सिन्हा का पुतला लिये विरोधी नारे लगाते हुए चारों रोड में भ्रमण के बाद मलियाबाग चौक एनएच 30 और एनएच 120 पर विरोधी नारा लगाते हुए उनका पुतला दहन किया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय से निवेदन कर पद्म श्री पुरस्कार वापस लिया जाने की मांग किया गया। वहीं अभी तक जो पुरस्कार मिला है सब वापस लिया जाए। पुतला दहन के समय डॉ जितेंद्र नाथ मौर्य , अभिषेक पटेल, रवि पटेल,,मोहन कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा,,रवि कुमार ,गोलू कुमार, आनंद कुमार, रामजी कुशवाहा, प्रवीण कुमार ,रोहित कुमार ,अखिलेश कुमार,,सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed