आदित्यपुर में बीडीएस मॉल के पास ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- आदित्यपुर के एस-टाइप चौक के पास स्थित बीडीएस मॉल के मुख्य गेट पर आज सुबह एक ट्रक चालक का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप और सनसनी फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतक की पहचान एक ट्रक ड्राइवर के रूप में हुई है, जो सोमवार रात से ही मॉल के पास अपने वाहन के साथ खड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग मॉल के सामने से गुजरे, तो उन्होंने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक रात में यहीं आराम कर रहा था। सुबह अचानक उसका शव मिलने से सभी हैरान रह गए। शव बरामद होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

See also  महुआडांड़ बस स्टैंड में चला ऐतिहासिक सफाई महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा उठाकर पेश की मिसाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed