शहरबेडा और सपड़ा में डीसी अवैध बालू खनन के विरुद्ध चला अभियान, उत्खनन में लगे 10 डोंगी नावें नष्ट

0
Advertisements

Saraikela : सरायकेला–खरसावाँ डीसी नीतीश कुमार सिंह निर्देश पर आज दिनांक 23.12.2025 को अंचलाधिकारी (गम्हरिया) एवं जिला खनन विभाग द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरबेड़ा एवं सापड़ा घाट में अवैध बालू खनन/भंडारण/परिवहन के विरुद्ध संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के क्रम में संबंधित नदी घाटों पर अवैध बालू उत्खनन में प्रयुक्त डोंगी नावों का उपयोग पाया गया. स्थल पर स्थानीय युवकों के सहयोग से कुल 10 डोंगी नावों को नष्ट किया गया. डीसी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उक्त निर्देश के आलोक में इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर एवं समय-समय पर जारी रखी जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हॉरर फिल्म '418' सिनेमाघरों में रिलीज, दमदार शुरुआत के बावजूद कहानी की धीमी रफ्तार बनी कमजोरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed