उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन आयोजित कर फरियादियों की समस्या से हुए अवगत

Advertisements

सरायकेला खरसावां:-   जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यालय कक्ष में जनता मिलन आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त जिले के विभिन्न गाँव/शहर से आए लगभग 40 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए, तथा उनके समस्याओं के निष्पादन हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ज्ञात हो की समाहरणालय परिसर में कोविड सैंपल टेस्ट कैंप आयोजित किया गया जहा समाहरणालय में आने वाले सभी पदाधिकारी कर्मचारी समेत फरियादियों का सैंपल टेस्ट किया गया। सभी फरियादियों का रिपोर्ट नेगेटिव आया उसके पाश्चात्य फरियादियों ने शारीरिक दुरी का पालन करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन के माध्यम से महोदय के समक्ष अपनी-अपनी अभिव्यक्ति वयक्त की, उपायुक्त के द्वारा सभी शिकायतों को बारी-बारी सुन संबंधित अधिकारियों को मामली के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आज जनता मिलन कार्यक्रम में दिव्यांग पेंशन योजना , भूमि संबंधी विवाद, बिजली विभाग से सम्बंधित मामला समेत अन्य संबंधित आवेदनों को महोदय के द्वारा सुनकर संबंधित विभाग को मामले को संज्ञान में ले त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निदेश दिया गया।

उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों से वार्ता करते हुए कहा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु बीचवलियो से सावधान रहते हुए सम्बंधित कार्यालय पदाधिकारी से सम्पर्क करें। उपायुक्त ने कहा आमजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने फरियादियों से कहा कि आप सब अपनी शिकायतें बेझिझक सामने लाएं। जिसे सम्बंधित पदाधिकारी को संज्ञान में लाते हुए निष्पादित किया जा सकें।

See also  गर्भवती नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 4 गिरफ्तार, दहेज हत्या का केस दर्ज

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्णा कुमार, SMPO नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

About The Author

You may have missed