‘सीने पे तिरंगा’ एलबम का हुआ लोकार्पण, 1971 युद्ध के युद्ध वीरों को किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कोरोना काल में रविवार को जब शहर के पूर्व सैनिकों का समूह बिष्टुपुर स्थित माइकल जान प्रेक्षागृह में जुटा तो हाल ‘सीने पे तिरंगा’ से गूंज उठा। मौका था भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की याद में तैयार हुई पहली एलबम ‘सीने पे तिरंगा ’ का लोकार्पण का। विवेक फिल्म प्रोडक्शन और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि मजदूर नेता राकेश्वर पांडे व केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि भी दी गई। इसके बाद एलबम के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सह पूर्व सैनिक विवेक सिंह, कोरियोग्राफर सुमंत चौबे टीम द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे काफी सराहा गया। ‘सीने पे तिरंगा’ एलबम को झारखंड-बिहार के उभरते गायक अजीत अमन ने गाया है। वहीं, यूपी सुनील ने इस गीत को लिखा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक सिंह, अजीत अमन, यूपी सुनील, सुमंत चौबे, मनोज पांडे, सूर्या सिंह हेम्ब्रम, दीपक मिश्रा सहित अन्य का अहम योगदान रहा। दीपक मल्लिक ने मंच का संचालन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में 1971 युद्ध के युद्ध वीरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने में रमेश सिंह, चंद्रमा सिंह, बलजीत सिंह, कोमल दूबे, सोने लाल, आरएन स्वैन, एबीके सिन्हा, दुर्गावती देवी, सुनीता कुमारी, सहित अन्य शामिल हैं। इस मौके पर युद्ध वीरों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। वहीं, एलबम में कार्य करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

About The Author

You may have missed