सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर पर बोले ‘ईठा’ के निर्देशक, कहा- दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी

Advertisements

मुंबई : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ और सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की चर्चा है। इस बीच ‘ईठा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा है कि उन्हें इस मुकाबले की चिंता नहीं है और दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। पुणे में फिल्म के गाने ‘जी जी रे जी’ के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इसे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि देश में इतने थिएटर और सिनेमा हॉल हैं कि दोनों फिल्में एक साथ आसानी से चल सकती हैं। उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। इससे पहले सलमान खान ने भी दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक होने पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट घोषित की, तब उन्हें श्रद्धा कपूर की फिल्म के बारे में जानकारी नहीं थी। सलमान ने बताया कि उन्होंने श्रद्धा को फोन कर इसके लिए माफी भी मांगी थी और दर्शकों से ‘ईठा’ देखने की अपील की थी।

About The Author

See also  इमरान हाशमी ने जेनेलिया के होंठों से हटाए ईयररिंग्स, वीडियो देखकर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

You may have missed