एडवांस बुकिंग में आयुष्मान की फिल्म ने की करीब 28 लाख की कमाई, इमरान की गनमास्टर G9 ने जुटाए 30 लाख

Advertisements

मुंबई : 27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ और इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग 24 नवंबर को शुरू हुई थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आयुष्मान की फिल्म ने आधे दिन से भी कम समय में करीब 28 लाख रुपये (ग्रॉस) की कमाई की, जबकि इमरान हाशमी की फिल्म ने पूरे दिन में करीब 30 लाख रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन किया। फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के अनुसार, दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में ज्यादा अंतर नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी नजर आएंगी। फिल्म में आयुष्मान प्रेम और शरवरी पूर्वा की भूमिका में हैं। वहीं, ‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। फिल्म में अपारशक्ति खुराना विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों फिल्मों का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों की अपनी अलग दर्शक संख्या है, जबकि इमरान हाशमी की एक्शन और रोमांटिक फिल्मों को भी दर्शकों का एक अलग वर्ग पसंद करता है। ऐसे में 27 नवंबर को होने वाली दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस टक्कर दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

About The Author

You may have missed