अर्जुन कपूर के साथ साहिबा बाली की तस्वीर वायरल, डेटिंग की चर्चा के बीच बोलीं- उनका आधा प्रसाद भी खा लिया

Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor और अभिनेत्री व कंटेंट क्रिएटर Sahiba Bali की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। साहिबा ने गुरुपुरब के मौके पर 24 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन के साथ एक तस्वीर साझा की। इसमें दोनों सिर ढके हुए नजर आए। तस्वीर के साथ साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया। हैप्पी गुरुपुरब।” इसके बाद दोनों के डेटिंग करने की अटकलें फिर तेज हो गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अर्जुन और साहिबा को इससे पहले जुलाई 2026 में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। अर्जुन के जन्मदिन पर भी साहिबा ने उनके साथ तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी थी। इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, “तुम्हारे मेरे साथ जुड़ने का इंतजार है।” हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

About The Author

See also  अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप कन्फर्म, एक्टर ने खुद को बताया जिम्मेदार

You may have missed