यूपी चुनाव 2027 से पहले NDA में सीटों को लेकर खींचतान, ओपी राजभर और संजय निषाद आमने-सामने

Advertisements

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों की दावेदारी तेज हो गई है। ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और संजय निषाद की निषाद पार्टी के बीच आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर विवाद सामने आया है। दोनों दल इस सीट पर अपना दावा कर रहे हैं। इसके अलावा दीदारगंज और जौनपुर की शाहगंज सीट को लेकर भी दावेदारी की चर्चा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भाजपा के सामने अपना दल (एस), निषाद पार्टी, सुभासपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को सीटें देने के साथ अपने मौजूदा विधायकों और कार्यकर्ताओं की दावेदारी को संतुलित करने की चुनौती है। सहयोगी दलों की मांगों को लेकर अलग-अलग स्तर पर बातचीत की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को सहयोगी दलों से बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

ओपी राजभर ने कहा है कि सीटों का फैसला संजय निषाद नहीं, बल्कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा और रालोद समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थे। इस बार दोनों एनडीए का हिस्सा हैं। सहयोगी दलों की बढ़ती मांग और कुछ सीटों पर आपसी दावेदारी के कारण भाजपा के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

About The Author

You may have missed