गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आज 5 सितंबर 2022 को गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रांगण में शिक्षक दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया l मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेशानन्द गोस्वामी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किए तथा शिक्षकों का विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक अपनी बात को रखें l विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, अवकाश प्राप्त जज इंद्रासन यादव तथा एस एन यादव के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गयाl विद्यालय के बच्चों के द्वारा 23 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षकों के सम्मान में भाषण प्रस्तुत किया गयाl सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका मीना जी की देखरेख में विद्यालय के बच्चों ने प्रस्तुत कियाl विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु जी ने सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामना दिए l कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक उदय कांत कुमार के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना एवं कार्यक्रम में आए अतिथि अभिभावक गण पदाधिकारी गण एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया l

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का लेकर थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य मनीष सिंह एवं अन्य के खिलाफ न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed