2030 के बाद माइनिंग को लेकर टाटा स्टील का बड़ा प्लान, नए माइंस के लिए हर ऑक्शन में उतरेगी कंपनी

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वर्ष 2030 के बाद भी माइनिंग सेक्टर में अपनी मजबूती बनाए रखने की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी नए माइंस हासिल करने की दिशा में काम कर रही है और आगे होने वाले सभी ऑक्शन में हिस्सा लेगी। यह जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट रॉ मैटेरियल संदीप कुमार ने पीएन बोस की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने बताया कि फिलहाल वर्ष 2030 तक कंपनी के पास माइंस की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार के नए नियमों के तहत 2030 के बाद माइंस ऑक्शन प्रक्रिया से ही मिलेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपनी रणनीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि लो ग्रेड आयरन ओर और कोयले के बेहतर उपयोग के लिए एआइ और नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि खनिज का अधिकतम इस्तेमाल हो सके।

संदीप कुमार ने यह भी बताया कि नोवामुंडी माइंस में महिलाओं द्वारा पूरी शिफ्ट संचालन का प्रयोग सफल रहा है। अब जोड़ा, वेस्ट बोकारो समेत अन्य माइंस में भी इस मॉडल को लागू करने की तैयारी चल रही है। कंपनी भविष्य में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर भी काम कर रही है.

About The Author

See also  खासमहल-गोविंदपुर सड़क जल्द पूरा करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान में करीब 3500 लोगों का समर्थन

Thanks for your Feedback!

You may have missed