अब कैफे जैसे दिखेंगे डाकघर… कोल्हान में खुलने जा रहा नया Gen-G पोस्ट ऑफिस, युवाओं में उत्साह

0
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान में जल्द ही एक नया आधुनिक जेन-जी डाकघर खुलने जा रहा है। एनआईटी जमशेदपुर में शुरू हुए झारखंड के पहले जेन-जी पोस्ट ऑफिस को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद डाक विभाग अब इसके विस्तार की तैयारी में जुट गया है। विभाग एक्सएलआरआई समेत कई शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर नए सेंटर खोलने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर में कोल्हान का पहला जेन-जी डाकघर शुरू किया गया था। यहां चार महीने के भीतर करीब 1300 नए खाते खोले गए और पार्सल व अन्य डाक सेवाओं के उपयोग में भी तेजी दर्ज की गई। इस सफलता के बाद पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को भी नए जेन-जी पोस्ट ऑफिस के लिए चिन्हित किया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डाक विभाग का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आकर्षित करना है। नए मॉडल के पोस्ट ऑफिस को कैफे जैसी डिजाइन और डिजिटल सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि छात्र और युवा आसानी से डाक सेवाओं का उपयोग कर सकें। विभाग लगातार आधुनिक तकनीक और आईटी सिस्टम को भी मजबूत करने में लगा हुआ है.

About The Author

See also  दुर्गापूजा से पहले पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षा का कड़ा पहरा, पांच स्थानों पर 24x7 चेक पोस्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed