पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस… क्षेत्र में शोक की लहर

0
Advertisements

रांची : गोमिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया। इलाज के दौरान उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही गोमिया समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया और समर्थकों में मायूसी छा गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके थे। उन्होंने बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने गहरा शोक जताया है।

About The Author

See also  सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रशासन सख्त, कंपनियों को परिसर के अंदर व्यवस्था करने का आदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed