टाटा स्टील के कर्मचारियों ने एमडी से उठाए प्रमोशन और सुविधाओं से जुड़े सवाल

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन के साथ हुई ऑनलाइन मीटिंग में कर्मचारियों ने प्रमोशन, वेलफेयर, सोडेक्सो मील कूपन पर टैक्स और कंपनी आने-जाने वाली खराब सड़क समेत कई मुद्दे उठाए। मेरामंडली यूनियन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कर्मचारियों की ग्रोथ, बेहतर एमिनिटीज और वेलफेयर सुविधाओं की मांग रखी। इस पर टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी यूनियन के साथ मिलकर काम करती है और कर्मचारियों की ग्रोथ आगे भी जारी रहेगी। मेरामंडली के तुषार कुमार ने कर्मचारियों को आईएल-6 स्तर तक अधिकारी बनाने का मुद्दा उठाया, जिस पर सीएचआरओ ने यूनियन से बातचीत करने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सीआरसी वेस्ट ग्लोबल वायर के चेतन सब्बे ने सोडेक्सो मील कूपन पर कंपनी बदलने के बाद लग रहे टैक्स की समस्या बताई। सीएचआरओ जुबिन पालिया ने मामले को देखने का भरोसा दिया। वहीं टाटा मेटालिक्स के कैलाश ने एनएच के पास कंपनी तक पहुंचने वाली खराब सड़क का मुद्दा उठाया। इस पर टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ने सड़क का दोबारा निर्माण कराने की बात कही। ऑनलाइन बैठक में कर्मचारियों की ग्रोथ, प्रमोशन और सुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अधिकारियों ने जवाब दिया।

About The Author

See also  इंडस्ट्रियल टाउनशिप के खिलाफ याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में अब नयी तारीख का इंतजार

You may have missed