टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बार 350 करोड़ तक जा सकता है बोनस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील में इस साल बंपर बोनस की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को बोनस को लेकर बातचीत शुरू हुई, जिसमें सीएचआरओ जुबिन पालिया के स्तर पर कंपनी के मुनाफे, प्रोडक्टिविटी, प्रोफिटेबिलिटी और सेफ्टी पर चर्चा हुई। तय हुआ कि समझौता पहले से लागू बोनस फार्मूले के आधार पर होगा। कंपनी का विशुद्ध मुनाफा 10,886 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 9255.05 करोड़ रुपये से 1630.95 करोड़ रुपये अधिक है। प्रोफिटेबिलिटी और प्रोडक्टिविटी में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बार करीब 25,600 कर्मचारियों के बीच बोनस बंटेगा, जिनमें लगभग 11 हजार कर्मचारी जमशेदपुर के हैं। मेरामंडली प्लांट के कर्मचारी इसमें शामिल नहीं हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बोनस समझौता 3 या 4 सितंबर तक होने का अनुमान है, हालांकि मैनेजमेंट और यूनियन ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बार बोनस राशि 350 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल 303.12 करोड़ रुपये बांटे गए थे, जिसमें अधिकतम 3.92.213 रुपये और न्यूनतम 39004 रुपये बोनस मिला था। इस बार अधिकतम बोनस 4 लाख 25 हजार रुपये और औसत बोनस 1.33 लाख से बढ़कर 1.50 लाख रुपये तक जाने का अनुमान है।

About The Author

See also  टीचर्स कॉलोनी में जलजमाव, स्ट्रीट लाइट व सड़क की समस्याओं का मेयर सुधा गुप्ता ने लिया जायजा

You may have missed