टाटा मोटर्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल, अप्रैल में 28% ग्रोथ… बाजार में बढ़ी मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की शुरुआत शानदार प्रदर्शन के साथ की है। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 34,833 वाहनों की बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 के 27,221 यूनिट्स की तुलना में करीब 28 प्रतिशत अधिक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंपनी के वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में खास तौर पर मजबूत बढ़त देखने को मिली। मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री अप्रैल 2026 में 14,565 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 12,093 यूनिट्स था। वहीं कुल (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय) बिक्री इस सेगमेंट में 15,403 यूनिट्स दर्ज की गई, जो पहले 12,760 यूनिट्स थी।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) मुंबई की मंजूरी के बाद 29 अक्टूबर 2025 से कंपनी का नाम टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड से बदलकर टाटा मोटर्स लिमिटेड कर दिया गया है.

About The Author

See also  जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 475 रुपये में होगी HLA-B27 जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed