12 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए निकले दो युवा, 50 दिन में 12 हजार KM का सफर… आस्था और जुनून की मिसाल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के राहरगोड़ा निवासी आशीष झा अपने साथी विष्णु शर्मा के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए 50 दिनों की बाइक यात्रा पर निकल पड़े हैं। रविवार को यात्रा की शुरुआत के दौरान परिवार, मित्र और शुभचिंतकों ने उन्हें तिलक लगाकर और माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके चेहरे पर भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था साफ नजर आई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह पूरी यात्रा करीब 12 हजार किलोमीटर से अधिक की होगी, जिसमें वे देश के विभिन्न राज्यों में स्थित शिवधामों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा की शुरुआत देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम से होगी और इसके बाद काशी, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, गुजरात होते हुए अंत में केदारनाथ तक पहुंचकर इसका समापन होगा।

आशीष झा का कहना है कि यह केवल एक रोमांचक सफर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, धार्मिक पर्यटन और साहसिक जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास है। वे देश की भौगोलिक विविधता और सांस्कृतिक एकता को करीब से समझना चाहते हैं। उनके इस कदम की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही.

See also  बिरसा मुंडा जेल गर्भवती कैदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और DGP से मांगा जवाब

Thanks for your Feedback!

You may have missed