दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर… तेज रफ्तार से हुआ हादसा

0
Advertisements

गोड्डा : जिला मुख्यालय के पास बायो डायवर्सिटी पार्क के समीप सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भतडीहा गांव निवासी 24 वर्षीय हृदय पांड्या (पिता-पुरन मंडल) के रूप में हुई है, वहीं पुनसिया गांव के 22 वर्षीय राहुल मंडल (पिता-मुकेश मंडल) का इलाज चल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार हृदय पांड्या एक रिश्तेदार की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान हृदय की मौत हो गई, जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

See also  तेज गड़गड़ाहट के साथ महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed