टाटा चेयरमैन को ब्रिटेन का बड़ा सम्मान, नाइटहुड मिलने से बढ़ी प्रतिष्ठा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया है। ब्रिटिश उच्चायुक्त के आवास पर आयोजित समारोह में उन्हें ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE)’ की उपाधि प्रदान की गई। यह ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जो विदेशी नागरिकों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार, टाटा समूह लंबे समय से ब्रिटेन में निवेश करता आ रहा है, जो मोटर वाहन, इस्पात, प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता क्षेत्रों में फैला हुआ है। यह निवेश रोजगार सृजन, उन्नत विनिर्माण और स्वच्छ तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। बयान में कहा गया कि चेयरमैन के रूप में चंद्रशेखरन ने भारत-ब्रिटेन व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाने और निवेश बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने उन्हें ब्रिटेन का करीबी मित्र और भारतीय कॉरपोरेट जगत की प्रमुख हस्ती बताया। यह सम्मान ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखरन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि टाटा समूह के सभी सहयोगियों का है। उन्होंने बताया कि 70,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ समूह का ब्रिटेन के साथ तकनीक, उपभोक्ता, आतिथ्य, इस्पात, रसायन और मोटर वाहन क्षेत्रों में मजबूत संबंध है, जिसमें जेएलआर और टेटली जैसे प्रसिद्ध ब्रांड भी शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी ब्रिटेन के साथ इस संबंध को और मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

See also  देर रात एक्शन में एसपी, प्रमुख इलाकों में औचक निरीक्षण; संदिग्धों की सघन जांच के निर्देश

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed