हादसे में सुरेश का दाहिना पैर फ्रैक्चर, पैसों की कमी से नहीं हो पा रहा ऑपरेशन

Advertisements

घाटशिला : अमाइनगर सड़क हादसे में घायल सुरेश भकत का पिछले दो दिनों से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में उनका दाहिना पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है और ऑपरेशन की जरूरत है। पत्नी शीला भकत और पुत्र आकाश भकत के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से रिम्स रांची रेफर किया गया। समुचित इलाज नहीं हो पाने पर परिजन उन्हें वापस घाटशिला ले आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इलाज कर रहे डॉ आरएन टुडू ने बताया कि पैर का ऑपरेशन जरूरी है, लेकिन अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण सुरेश को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ेगा। परिजनों का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बाहर इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन और सक्षम लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

About The Author

See also  रात दो बजे चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण, सिटी एसपी ने बताई शहर की सीमाएं सील करने की योजना

You may have missed