ट्रक पलटते ही थमी रफ्तार, 4 किमी लंबा जाम; 200 से अधिक वाहन फंसे

Advertisements

गुमला : सीलम गांव के पास गुरुवार सुबह एक मालवाहक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। इसके बाद रांची-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीलम से बाइपास रोड तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि जाम में 200 से अधिक ट्रक फंसे हुए हैं और आवागमन लगभग ठप हो गया है। लंबी दूरी की गाड़ियां घंटों कतार में खड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पलटे ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास शुरू किया।

About The Author

See also  झारखंड में बनेंगी 12,500 किलोमीटर सड़कें, सभी 24 जिलों के गांवों को शहरों से जोड़ने की तैयारी

You may have missed