अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पढ़ाई की सामग्री और चॉकलेट, समाजसेवियों ने बढ़ाया हौसला
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से भीम खांदा अनाथालय में छोटे बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री और चॉकलेट का वितरण किया गया। संघ के आरआईटी मंडल सचिव संजीव दत्ता की पहल पर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर और अन्य जरूरी सामग्री दी गई। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
Advertisements

Advertisements

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी धीरेंद्र प्रसाद, युवा समाजसेवी कृष्णा कुमार, समाजसेवी राहुल राय और जिला सचिव बिंदु उर्फ सत्य प्रकाश राय मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की छोटी पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के साथ उनकी शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।


