होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 50 से अधिक लोगों से पूछताछ; बिहार कनेक्शन की जांच

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक करीब 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। इनमें घटना के समय होटल में मौजूद महिला, एक सिख व्यक्ति, ग्राहक और निखार के साथी शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर निखार के घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं। फुटेज में हत्या के बाद अपराधियों के मानगो की ओर जाते हुए दिखने की बात सामने आई है। जांच में यह भी पता चला है कि निखार के पीछे दो लोग काफी दूर तक नजर रख रहे थे। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद अपराधियों ने गाड़ी बदली और बिहार की ओर निकल गए, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों की पहचान भी कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच में करीब 18 लोगों की एक टीम बनाई गई है, जिसमें सरायकेला-खरसावां जिले और जमशेदपुर पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस की अब तक की जांच में हत्या की योजना करीब चार दिन पहले बनाए जाने की बात सामने आई है। पहले कदमा के विजय हेरिटेज स्थित आवासीय इलाके में हत्या की योजना थी, लेकिन चूंकि वहां गार्ड और पूरा इलाका कैमरों से लैस है, इसलिए योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद तीन दिनों तक रेकी कर होटल से घर जाने वाले रास्ते में सुनसान जगह की तलाश की गई और फिर निखार की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने हत्या और हथियार से जुड़े मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में जो भी कहानी या तथ्य सामने आएंगे, उनका सत्यापन करने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं निखार सबलोक द्वारा एसएसपी कार्यालय में पूर्व में की गई एक शिकायत को भी हत्याकांड की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

About The Author

You may have missed