दुष्कर्म पीड़िता को गवाही न देने की धमकी, DGP से मांगी सुरक्षा

Advertisements

गुमला : जिले में दुष्कर्म के एक मामले की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे न्यायालय में गवाही नहीं देने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डीजीपी को स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2019 में जब वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी, तब सिसई प्रखंड के सहिजाना निवासी कार्तिक उरांव पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पीड़िता की गवाही भी चल रही है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उस पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा है और गवाही देने पर सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी देता है। उसने ससुराल जाकर भी बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित से खतरा बताते हुए डीजीपी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

About The Author

See also  छिन्नमस्तिका मंदिर के 102 करोड़ रुपये के डीपीआर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

You may have missed