JSSC-CGL रद्द होने के बाद भी नहीं हटे छात्र, बोले- CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं, उनके परिणामों और चयन से जुड़ी प्रक्रियाओं को रद्द करने का फैसला किया है। इसमें JSSC-CGL परीक्षा भी शामिल है। पिछले 24 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया, लेकिन आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि परीक्षा रद्द होना बड़ी जीत है, लेकिन CBI जांच की मांग अब भी पूरी नहीं हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा कि JSSC-CGL और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करना आंदोलन की पहली जीत है, लेकिन 11वीं से 13वीं से जुड़े मुद्दों और CBI जांच पर फैसला होना अभी बाकी है। छात्रों का कहना है कि लंबित मांगों का विश्लेषण कर आगे की रणनीति तय की जाएगी और तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार समिति गठित करने का भी फैसला किया है।

राज्य मंत्रिमंडल ने 2014 से TSR Data Processing Pvt Ltd यानी TSR/TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके बावजूद छात्र CBI जांच और शेष मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं।

About The Author

You may have missed