बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक,मानगो के समग्र विकास के लिए पार्षदों के साथ बनाई रणनीति

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

JHARKHAND: मानगो नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने वर्तमान पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मानगो के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और वार्ड स्तर की समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मेयर सुधा गुप्ता ने सभी पार्षदों से उनके-अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं, विकास की आवश्यकताओं और जनता से प्राप्त सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में हर वार्ड की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में सड़क एवं नाली निर्माण, जलापूर्ति, जलजमाव और ड्रेनेज व्यवस्था, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास, कचरा प्रबंधन तथा नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मेयर ने कहा कि नगर निगम के विकास के लिए सभी पार्षदों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना जरूरी है। “हमारा उद्देश्य किसी एक वार्ड का नहीं, बल्कि पूरे मानगो का समान और संतुलित विकास करना है। हर वार्ड की समस्या महत्वपूर्ण है और उसका समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को गति देने पर भी जोर दिया। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा जनता के पैसे का सही उपयोग हो, यह नगर निगम की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और विकास योजनाओं से संबंधित सुझाव रखे। पार्षदों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने पर सहमति जताई।

See also  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमैन ने किया झंडोत्तोलन

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक केवल औपचारिक बैठक नहीं होगी, बल्कि मानगो के विकास की स्पष्ट दिशा और कार्ययोजना तय करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे दलगत एवं व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर “विकसित मानगो, स्वच्छ मानगो और बेहतर मानगो” के संकल्प के साथ मिलकर कार्य करें।

मेयर ने कहा— “पार्षद जनता और नगर निगम के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हम सभी मिलकर काम करेंगे तो मानगो की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकते हैं।”

About The Author

You may have missed