गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

0
Advertisements

आदित्यपुर:-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदित्यपुर के आसंगी स्थित गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर सूर्यनमस्कार, चक्रासन, भुजंगासन, नटराजासन आदि योग आसनों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग को केवल शारीरिक कसरत नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत बताया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के निदेशक श्री संतोष कुमार गुप्ता और अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन की देखरेख डॉ. रंजन कृष्ण बोस, विभागाध्यक्ष सुश्री रोजलिन सुरीन, श्रीमती बबीता साहू और अन्य स्टाफ सदस्यों ने की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँगे।

About The Author

See also  पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, नकली चूड़ी थमाकर फरार हुए आरोपी

Thanks for your Feedback!

You may have missed