99.68 परसेंटाइल के साथ छात्रा ने रचा इतिहास, UGC NET में हासिल की JRF रैंक

Advertisements

रांची : रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग की स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनुपम तोपनो ने UGC NET जून 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 99.68 परसेंटाइल के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) रैंक प्राप्त की। मूल रूप से गुमला जिले के बोंगा दा: गांव की रहने वाली अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय माता एमलेन तोपनो, पिता मरसलन तोपनो और भाइयों को दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अनुपम ने विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सोय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करम सिंह मुंडा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशोर सुरिन के मार्गदर्शन को भी सफलता में अहम बताया। उनकी उपलब्धि पर मुंडारी विभाग में खुशी का माहौल है। विभागाध्यक्ष समेत शिक्षकों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे मुंडारी विभाग और रांची विश्वविद्यालय के लिए गौरव बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  जेटेट 2026: 39,060 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 93 केंद्रों पर होगी तैयारी

You may have missed