20 हाथियों का झुंड फिर लौटा, फसलों को नुकसान के बाद ग्रामीणों में दहशत

Advertisements

चंपुआ : करीब 15 दिनों के अंतराल के बाद 20 हाथियों का झुंड क्योंझर प्रखंड होते हुए फिर चंपुआ वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। झुंड की वापसी से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। करीब एक माह पहले 25 हाथियों का झुंड चंपुआ वन क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूमते हुए कई जगह फसलों को नुकसान पहुंचा चुका था। इसके बाद झुंड पटना रेंज होते हुए सिमलीपाल जंगल की ओर चला गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वन विभाग के अनुसार, मंगलवार की अहले सुबह हाथियों के झुंड को सदर रेंज से चंपुआ रेंज के उखुंडा सेक्शन स्थित कंचन डुमुरिया जंगल में देखा गया। सिमलीपाल की ओर जाते समय हाथियों ने रास्ते में धान की कई फसलों को नुकसान पहुंचाया था। विभाग के मुताबिक, पहले 25 हाथियों का झुंड पटना रेंज की ओर गया था, जिनमें से पांच हाथी वहीं रह गये, जबकि 20 हाथी दोबारा चंपुआ वन क्षेत्र में लौट आये हैं।

वन विभाग ने बताया कि लौटे झुंड में नौ बच्चे हाथी, तीन दांत वाले हाथी और आठ मादा हाथी शामिल हैं। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। आसपास के गांवों में भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

About The Author

You may have missed