भादो मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा बाबाधाम

Advertisements
Advertisements

देवघर : बाबाधाम में चल रहे भादो मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिर का पट खुलते ही भक्त कतार में लग गए और बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा का लाभ भी लिया। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘बोल बम’ व ‘बाबा बैद्यनाथ की जय’ के जयकारों से गूंजता रहा। शीघ्र दर्शनम् की सुविधा का भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं, जिससे सामान्य कतार पर भीड़ का दबाव नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। हालांकि सामान्य कतार में भी बुधवार को अच्छी-खासी भीड़ रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीन पुष्कर व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा, कतार व्यवस्था और सुगम जलार्पण को लेकर अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार सुबह से व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं, जबकि मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त और पुरोहितों की टीम जलार्पण में सहयोग कर रही है। मंदिर परिसर में तैनात कर्मी और सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह मुस्तैद हैं। भारी भीड़ के बीच पूरा देवघर शिवमय नजर आ रहा है।

About The Author

See also  150 में से सिर्फ करीब 15 PUC केंद्र चालू, लाइसेंस प्रक्रिया अटकने से बढ़ी परेशानी

You may have missed