प्लेसमेंट ड्राइव में बीएड-डीएलएड छात्रों का दमदार प्रदर्शन, कई उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

0
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इस दौरान शहर और आसपास के कई विद्यालयों के प्रतिनिधि और शिक्षक शामिल हुए। कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ही संस्थान के माध्यम से रोजगार पाने का अवसर हासिल करने की कोशिश की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्लेसमेंट सेल की प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापिका लीना महंता ने बताया कि चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें कई विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विद्यालयों में बुलाया जाएगा। वहीं, प्रबंधन की सदस्य अनिता महतो ने कहा कि संस्थान लगातार प्रयास करता है कि छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर मिलें, ताकि वे अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर सकें।

About The Author

See also  टोकलो IED हमला मामले में मंगल मुंडा को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Thanks for your Feedback!

You may have missed