विस्थापितों के मुद्दों पर बड़ी बैठक, पुनर्वास और रोजगार को लेकर बनी सहमति






चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा परिसदन में गुवा क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने किया, जिन्होंने विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उपायुक्त के समक्ष रखा।


बैठक में पुनर्वास, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसावां विधायक दशरथ गगराई और मनोहरपुर विधायक जगत मांझी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विस्थापितों ने अपनी बात सीधे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी, जिसे उनके हित में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।


