जमशेदपुर में जया किशोरी की कथा कल से, तीन दिनों तक गूंजेगी ‘नानी बाई रो मायरो’

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में 31 मार्च से भक्ति और आध्यात्म का विशेष माहौल बनने जा रहा है। विश्वविख्यात आध्यात्मिक वक्ता Jaya Kishori तीन दिवसीय संगीतमय कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का वाचन करेंगी। यह भव्य आयोजन साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान (राजेंद्र विद्यालय के पास) में आयोजित होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह कथा 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। पहले दिन भक्त नरसी मेहता के जीवन, शंकर भगवान से उनके मिलन और श्रीकृष्ण महारास के प्रसंग सुनाए जाएंगे। दूसरे दिन कुमकुम पत्रिका, अंजार नगर प्रस्थान और श्रीकृष्ण-नरसी मेहता मिलन की कथा होगी, जबकि तीसरे दिन नानी बाई और नरसी मेहता मिलन तथा श्रीकृष्ण द्वारा ‘मायरा’ भरने का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।

यह आयोजन नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। जो लोग कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे जया किशोरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर करीब 21,000 वर्ग फीट क्षेत्र में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग 3,000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जो सुरक्षा, व्यवस्था और पूजा संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इस धार्मिक आयोजन में शहर के 100 से अधिक समाजसेवियों और प्रमुख परिवारों का सहयोग मिल रहा है। साथ ही महिलाओं को श्रद्धालुओं की व्यवस्था और सुविधा सुनिश्चित करने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed