कांग्रेस की बड़ी बैठक में संगठन पर सख्ती, नेताओं को मिला आंदोलन तेज करने का संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक शनिवार को बाइपास रोड स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा ने की। इसमें कांग्रेस के प्रमंडल प्रभारी बंधु तिर्की, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश सचिव अकील रहमान, रोशन बरवा, खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा और प्रदेश संयोजक पीटर मुंडू समेत कई नेता मौजूद रहे।बैठक में बंधु तिर्की ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को भेजी जाएगी। साथ ही पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की अपील की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संगठन और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने एसआइआर अभियान का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से लोगों को दस्तावेज संबंधी समस्याओं में मदद करने की बात कही। बैठक में पांच जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन विस्तार के साथ जनहित मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed